अमित शाह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना पूछा; राजस्थान को सेनापति का नाम क्यों नहीं बता रहे
(India) राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में आज (सोमवार) को एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछा है कि वे राजस्थान की जनता को अपने सेनापति का नाम क्यों नहीं बता रहे हैं।

रैली में अमित शाह ने कहा, 'एक ओर मोदीजी के नेतृत्व में देशभक्तों की पार्टी है तो दूसरी ओर राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस पार्टी है, जहां पर कोई नीति या फिर सिद्धांत नहीं हैं।' शाह ने कहा कि जब मनमोहन सिंह की सरकार थी तब राजस्थान को 1,09,242 करोड़ रुपये मिले। लेकिन जब बीजेपी की सरकार आई तो राज्य को 2,63,580 करोड़ रुपये मिले। और वो पूछते हैं कि हमने क्या किया?
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।