राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: राजस्थान में रुझानों में कांग्रेस आगे, जश्न शुरू
(DELHI, India) राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए यहां की 199 सीटों पर मतगणना जारी है। सुबह 10:17 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस 100 और भाजपा 76 सीटों पर आगे चल रही हैं। BSP 3 और अन्य 14 सीटों पर आगे चल रहे है। रुझानों से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ये महज रुझान हैं, आगे चलकर यह पलट भी सकते हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम के रहस्य और रोमांच से कुछ ही देर में पर्दा उठने लगेगा। सुबह 10-11 बजे तक ज्यादातार सीटों की धुंधली तस्वीर साफ होने लगेगी। चुनाव आयोग ने भी मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और लगभग 20,000 कर्मचारी सुबह आठ बजे से यह काम शुरू करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि राज्य में कुल 35 केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। इनमें से जयपुर और जोधपुर में दो-दो केंद्रों पर तथा बाकी 31 जिलों में एक-एक केंद्र बनाया गया है। राज्य की 200 में से 199 सीटों के लिए मतदान सात दिसंबर को हुआ था।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।