कलकत्ता हाईकोर्ट ने बीजेपी की रथ यात्रा को अनुमति देने वाले अपने आदेश को किया रद्द
(WESTBENGAL, WESTBENGAL) पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रथ यात्रा पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस बेंच ने शुक्रवार को राज्य की ममता सरकार को बड़ी राहत देते हुए सिंगल बेंच के आदेश को रद्द किया। सिंगल बेंच ने बीजेपी को राज्य में रथ यात्रा निकालने की अनुमति दे दी थी। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस बेंच ने कहा है कि 36 खुफिया रिपोर्ट पर विचार किया जाए।


इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार भाजपा को राज्य में रथ यात्रा निकालने की अनुमति देने के एकल न्यायाधीश के फैसले के खिलाफ कलकत्ता हाइकोर्ट की डिविजनल बैंच के पास पहुंची थी। इससे पहले गुरुवार (20 दिसंबर) को कलकत्‍ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस दलील को खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि बीजेपी की यात्रा के कारण सांप्रदायिक सद्भाव को चोट पहुंचने की संभावना है। ममता सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को चैलेंज किया था।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।