राजद प्रमुख लालू प्रसाद को सीबीआई द्वारा फंसाये जाने के आरोप को लेकर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम पार्टी कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया। यह युवा राजद के तत्ववधान में यह आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए। तेजप्रताप ने कहा कि लालू प्रसाद को फंसाये जाने के खिलाफ 9 जनवरी को नई दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि लगता है तेजस्वी ही सीएम बनेंगे यह स्टाम्प पेपर पर लिख कर देना होगा। अन्यथा इस संबंध में तरह तरह की बातें उड़ाई जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार हरेक बिंदुओं पर सरकार की विफलता को गिनाया। उधर मंगलवार को तेजप्रताप यादव ने चेतावनी दी है कि उनके या लालू जी के नाम पर पार्टी के किसी नेता ने दंबगई की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।