दिल्ली-यूपी में छापेमारी पर NIA का बयान, आतंकी हमले करने की थी योजना
(DELHI, DELHI) दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 17 जगहों पर बुधवार को छापेमारी करने के बाद एनआईए ने बड़े खुलासे किए हैं। एनआईए ने बताया है कि आतंकी हमले करने की योजना थी। एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने कहा कि छापेमारी कुल 17 जगहों पर की गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से तकरीबन 7.5 लाख रुपये, लगभग 100 मोबाइल फोन, 135 सिम कार्ड्स, लैपटॉप आदि मिले हैं। बता दें कि एनआईए ने आतंकी संगठन ISIS के मॉड्यूल पर आधारित 'हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम' का पर्दाफाश किया है। ये पूरा मॉडल ISIS पर आधारित था और उत्तर प्रदेश-दिल्ली के कई इलाकों में सक्रिय था।

एनआईए ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि कई महत्वपूर्ण लोग और नेता गिरफ्तार किए गए लोगों के निशाने पर थे। जिस हिसाब की तैयारी की गई थी, उससे ऐसा लगता है कि भविष्य में रिमोट कंट्रोल और फिदायन हमले करने की योजना थी। यह आईएसआईएस से प्रेरित नया मॉड्यूल है। आरोपी विदेशी एजेंट के साथ संपर्क में थे।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।