गुरदासपुर रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला,कहा- कर्ज माफी के नाम पर लोगों को ठग रही
(DELHI, DELHI) पंजाब के गुरदासपुर रैलीमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस में कई हमले किए। पीएम मोदी ने कहा कि गुरदासपुर की धरती देश, समाज, मानवता के लिए हमेशा से प्रेरणा देने वाली रही है। लिहाज़ा साल 2022 तक न्यूज इंडिया के निर्माण के लिए भी सवा सौ करोड़ देशवासियों के संकल्प को सिद्ध करने के लिए यहां से नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी के आदरणीय सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के मार्गदर्शन में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी दोनों साथ मिलकर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ढाई लाख नौजवानों को स्किल इंडिया मिशन के तहत ट्रेनिंग दी जा चुकी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से पंजाब के अनेक ज़िलों में बेटियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। NDA सरकार में पूरी संवेदनशीलता के साथ चल रही है, जनभावना के साथ चल रही है। इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण GST है। जैसे-जैसे सुझाव मिलते जा रहे हैं, सरकार इसे और प्रभावी और सरल बनाने में जुटी है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।