हाल ही में टीना ने एक बातचीत में यह भी बताया है कि वह पांच सालों तक एक ऐब्युसिव रिलेशनशिप में रहीं. उन्होंने इस बातचीत में कहा कि उन्होंने पांच सालों के बाद रिश्ता खत्म किया. लंबे समय तक उत्पीड़न पर चुप्पी को लेकर कहा कि वह अब तक खामोश रहीं, क्योंकि किसी भी तरह रिश्ते को बना कर रखना चाहती थीं. लेकिन बाद में उन्हें लगा कि उन्हें इस रिश्ते को खत्म करना चाहिए. उन्होंने यहां तक बताया कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें पांच सालों तक पीटता था. उन्होंने यह भी बताया है कि वह बॉयफ्रेंड से एक कॉमन फ्रेंड के जरिये मिली यहीं. टीना ने कहा कि उन्हें वह उनके दोस्तों के सामने भी मारता था. हाल ही में टीना से जब जागरण डॉट कॉम ने बातचीत की तो टीना ने अपने पुराने दौर की बातें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बचपन से किस तरह का स्ट्रगल देखा है. उन्होंने बताया कि उन्होंने साढ़े साल की उम्र में काम की शुरुआत कर दी थी. वह चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं. टीना कहती हैं कि लोगों को लगता है कि मेरी जिंदगी कितनी अच्छी है. यह तो स्टार है. लेकिन सच यह है कि मेरी जिंदगी में काफी कुछ परेशानी रही, मैंने काफी कुछ टफ फेज़ देखा है, जहां पर काफी सारे एक्टर्स की ईगो का भी मैंने सामना किया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।