प्राइवेसी इंटरनेशनल ने एक रिसर्च में यह बताया है कि किस तह Facebook के साथ एंड्रॉइड डाटा शेयर करता है। इस रिसर्च में बताया गया है कि 61 फीसद ऐप्स Facebook को Facebook डेवलपमेंट किट के जरिए डाटा शेयर करता है। यह किट ऐप्स के अंदर ही एम्बेड होती है। आपको बता दें कि अगर किसी एंड्रॉइड या iOS यूजर ने Facebook पर अकाउंट नहीं भी बनाया है तो भी डाटा Facebook पर शेयर किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर: रिसर्चर्स ने उन एंड्रॉइड यूजर्स पर भी स्टडी की है जिनका Facebook पर अकाउंट नहीं है। लेकिन फिर उनका डाटा Facebook पर शेयर किया गया है क्योंकि उन्होंने Qibla Connect, Period Tracker Clue, Indeed और My Talking Tom जैसी ऐप्स डाउनलोड की थीं। वहीं, इसकी जानकारी Facebook को भी नहीं है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।