कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बोले- संसद में निर्मला सीतारमण ने बोला झूठ
(DELHI, DELHI) राफेल को लेकर लोकसभा में सोमवार को भी बहस जारी है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एचएएल को लेकर राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब दिए। वहीं नागरिकता संशोधन विधेयक पर लोकसभा में आज पेश होने वाली संयुक्त संसदीय समिति की अंतिम रिपोर्ट बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना के अलावा चार विपक्षी दलों की सहमति नहीं है। इस समिति में उनके प्रतिनिधियों ने रिपोर्ट में अपना विरोध दर्ज कराया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ऐसे में संसद में सोमवार को घमासान के आसार हैं। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही रविवार को अपने सांसदों को सोमवार को लोकसभा में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के साथ बढ़ती कटुता के बीच उसकी सहयोगी शिवसेना ने रविवार को कहा था कि वह संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करेगी। पार्टी नेता संजय राउत ने एक बयान में कहा कि असम गण परिषद ने शिवसेना से इस कानून का विरोध करने की अपील की थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।