सारा अली खान की मां ने कार्तिक आर्यन को लेकर दी ऐसी सलाह, सुनकर हो जाएंगे हैरान
अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं कार्तिक...
जी हां, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’फेम कार्तिक आर्यन का नाम इन दिनों चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे से जोड़ा जा रहा है। जो जल्द ही करण जौहर की नई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। पिछले कुछ दिनों से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को बार-बार एक साथ देखा जा रहा है। यह दोनों कभी डिनर तो कभी मूवी डेट के बहाने एक साथ नजर आए। फिल्मफेयर के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह दोनों बॉलीवुड का लेटेस्ट कपल हैं।
हाथों में हाथ डाले हनीमून से वापस लौटे दीपिका-रणवीर, देखें VIDEO
बात करें अनन्या पांडे की तो, अनन्या बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अनन्या पांडे 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे है। मिली जानकरी के मुताबिक, 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' के बाद कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी 'पति पत्नी और वो' की रीमेक नजर आएंगी। हालांकि, अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
रियल लाइफ के बाद रील लाइफ में भी रणवीर की पत्नी बनेंगी दीपिका! इस फिल्म में होंगे साथ
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।