प्रवासी सम्मेलन : हमने 85 फीसदी की लूट को 100 फीसदी खत्म किया- मोदी
(Pindra**, Varanasi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने प्रवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि दुनिया भर से काशी पधारे मेरे भाइयों और बहनों का बहुत अभिनंदन। आप सभी अपने पूर्वजों की मिट्टी की महक से खींचे चले आए हैं। साथ पीएम ने स्म्मान पाने वालों को भी बधाई दी। उन्होंन कहा कि कल जिन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान मिलने वाला है उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी के बावतपुर एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सीएम योगी, राज्यपाल राम नाईक और कई केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
पीएम के भाषण की दस बड़ी बातें
1- पीएम मोदी ने कहा कि आप में से अनेक लोगों ने हमारे देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री की भ्रष्टाचार को लेकर कही एक बात जरूर सुनी होगी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली से जो पैसा भेजती है, उसका सिर्फ 15 प्रतिशत ही लोगों तक पहुंच पाता है। उन्होंने जिस व्यवस्था को दिया, अगली सरकारों ने इस व्यवस्था स्वीकार किया था। इसके बाद भी उनकी पार्टी ने इस लूट को बंद करने का प्रयास नहीं किया।
2- अपने भाषण में पीएम ने भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि हमने टेक्नोलाजी का इस्तेमाल करके इस 85 प्रतिशत की लूट को शत प्रतिशत खत्म कर दिया है। बीते साढ़े चाल वर्षों में करीब पांच लाख अस्सी हजार करोड़ रुपये हमारी सरकार ने अलग अलग योजनाओं के तहत सीधे लोगों को दिए। उनके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर किये। यह धनराशि किसी को घर के लिए, किसी को पढ़ाई के लिए, किसी को गैस सिलेंडर के लिए या किसी को अनाज के लिए दी गई।
3- हमारी सरकार ने करीब सात करोड़ ऐसे लोगों को हटाया है जो केवल कागज पर थे और सरकारी सुविधाओं का फायदा उठा रहे थे। अनेक देशों की जनसंख्या से ज्यादा लोग यहां कागजों में जी रहे थे और कागजों में ही सरकारी सुविधा ले रहे थे।
4- पीएम मोदी ने प्रवासियों से कहा कि प्रवासी तीर्थ दर्शन की शुरुआत की जा रही है। आप जिस भी देश में रहते हैं, वहां से अपने आसपास के कम से कम पांच परिवारों और नॉन इंडियन को भारत आने के लिए प्रेरित कीजिये। आपका यह प्रयास भारत में टूरिज्म बढ़ाने में मदद करेगा।
5- प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार को भी बधाई दी। पीएम ने कहा कि मैं योगी सरकार को भी बधाई देना चाहता हूं। पीएम ने कुंभ मेले के साथ इस आयोजन की जिम्मेदारी लेने पर सरकार की तारीफ की।
6- पासपोर्ट के साथ-साथ वीज़ा से जुड़े नियमों को भी सरल किया जा रहा है। हमारी सरकार ने PIO Cards को OCI Cards में बदलने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया है।- पीएम मोदी
7- भारत के गौरवशाली अतीत को फिर स्थापित करने के लिए 130 करोड़ भारतवासियों के संकल्प का ये परिणाम है। और मैं आज बहुत गर्व से कहना चाहता हूं कि इस संकल्प में आप भी शामिल हैं।
8- पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की तेज़ी से बढ़ती इकोनॉमिक ताकत हैं तो स्पोर्ट्स में भी हम बड़ी शक्ति बनने की तरफ निकल पड़े हैं। आज इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े और आधुनिक संसाधन बन रहे हैं तो स्पेस के क्षेत्र में भी रिकॉर्ड बना रहे हैं।
9- आप सभी के सहयोग से बीते साढ़े 4 वर्षों में भारत ने दुनिया में अपना स्वभाविक स्थान पाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। पहले लोग कहते थे कि भारत बदल नहीं सकता। हमने इस सोच को ही बदल दिया है। हमने बदलाव करके दिखाया है।- पीएम
10- प्रधानमंत्री ने कहा ये हमारे उस लक्ष्य का भी हिस्सा है जिसके तहत हम भारत की समस्याओं के ऐसे समाधान तैयार कर रहे हैं, जिनसे दूसरे देशों की मुश्किलें भी हल हो सकें।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।