जी हां, संजय दत्त के बेटे शाहरान और अजय देवगन के बेटे युग एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और अपने पिता की तरह दोनों अच्छे दोस्त भी हैं. वे एक दूसरे का ख्याल रखते हैं. ऐसे में शाहरान और युग ने स्कूल में एक नाटक में हिस्सा लिया है. दोनों को ही नाटक के दो महत्वपूर्ण पात्र दोनों बच्चों को निभाने के लिए सौंपे. अजय के बेटे युग ने नाटक में रावण का रोल अदा किया तो शाहरान को श्रीराम का रोल निभाने का मौका मिला.
खबर है कि दोनों ने ही इस नाटक को बखूबी निभाया है और इसके बाद उन्हें अपने-अपने टीचर्स को खूब वाहवाही मिली है. मजेदार बात यह है कि रियल लाइफ में शाहरान के पिता संजय दत्त रियल लाइफ में अधिक खलनायक की भूमिका निभाते हैं जबकि अज़य देवगन अधिक हीरो की. लेकिन उनके बेटों ने इस छवि को बदलते हुए कमाल किया है.
बता दें कि इससे पहले आराध्या बच्चन और आजाद खान ने भी राम सीता का किरदार निभाया था और दोनों की तस्वीर खूब वायरल हुई थी. अजय देवगन और संजय दत्त काफी अच्छे दोस्त तो है हीं. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में भी साथ काम किया है, जिनमें आल द बेस्ट, सन ऑफ सरदार और रासकल्स जैसी फिल्में अहम रही हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।