इस फिल्म में सौरव गुर्जर भी दिखेंगे जोकि एक डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर हैं l वो फिल्म में विलेन की भूमिका में होंगे l हाल ही में अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट ने उनके इंस्टाग्राम पर उनके प्रशंसकों के लिए इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ घोषणा की थीl उन्होंने उनके सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का मैप साझा किया था, जिस पर लिखा था,’मैं बहुत, बहुत उत्साहित हूंl जल्दी आपको पता चलेगाl’ वही अमिताभ बच्चन लिखा था,’एक अनोखी कहानी, एक अनोखा आरंभl’
हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए दोनों ने उनके इस ट्वीट को डिलीट कर दियाl यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली हैl वही अमिताभ बच्चन जल्द फिल्म बदला में नजर आएंगेl जिसमें उनके अलावा तापसी पन्नू की अहम भूमिका हैl
आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म गली बॉय में नजर आई थींl उस फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया ने राज खोला कि उन्होंने रणबीर कपूर से क्या सीखा हैl दोनों अभी ब्रह्मास्त्र की शूटिंग साथ में कर रहे हैं और दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा भी लगातार होती ही रहती हैl इस पर आलिया मुस्कुराते हुए कहती हैं कि रणबीर कपूर जैसा रिलेक्स, शांत स्वभाव और एकदम स्वभाविक एक्टर मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा थाl वह बहुत ही नेचुरल हैं कभी-कभी मैं उनको परफॉर्म करते देखती हूं, तो मैं अपने डायलॉग भूल जाती हूं, चूंकि मैं उनके काम को देख रही होती हूंl जबकि आमतौर पर मैं डायलॉग नहीं भूलती हूंl
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।