अर्जुन कपूर ने इस एक्टर को बोला- ये है बॉलीवुड का असली चॉकलेट बॉय
(DELHI, DELHI) अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने करीबी दोस्त अभिनेता रणवीर सिंह को बिलेटेड हैप्पी बर्थडे विश करते हुए उन्हें इंडस्ट्री के 'असली चॉकलेट बॉय' के रूप में टैग किया। अर्जुन ने सोमवार की रात को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में चॉकलेट के्रप्स की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, बिलेटेड हैप्पी बर्थडे बाबा उर्फ रणवीर सिंह (इंडस्ट्री के असली चॉकलेट बॉय)
रणवीर, जो कि फिलहाल लंदन में अपनी फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं, 6 जुलाई को 34 के हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण संग जन्मदिन मनाया। अर्जुन आने वाले समय में 'पानीपत' में नजर आएंगे, जिसके निदेर्शक आशुतोष गोवारिकर हैं और इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सैनन भी हैं।
रणवीर सिंह के बर्थडे के खास मौके पर दीपिका ने इंस्टाग्राम पर रणवीर की बचपन की फोटो शेयर की जिसमें वो बर्फ का गोला खाते हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सेंसिटिव और भावुक, ध्यान रखने वाला और दयालु, उदार और नम्र फनी और समझदार खुशमिजाज और वफादार... ये सब और और भी बहुत कुछ... मेरे पति दोस्त प्रेमी विश्वासपात्र... लेकिन ज्यादातर मेरे बच्चे, मेरे डॉट, मेरे पाइनएपल, मेरे सनशाइन, मेरे रेनबो... तुम हमेशा ऐसे ही रहो... आई लव यू...।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।