Happy Birthday Shahrukh Khan : 54 वर्ष के हुए बॉलीवुड के किंग खान
(India) बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज यानि 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। शाहरुख खान ने बॉलीवुड में हर किरदार बखूबी निभाया है, उन्हे बॉलीवुड का रोमांस किंग कहा जाता है। शाहरुख की जितनी फीमेल फॉलोइंग है उतनी ही मेल फॉलोइंग भी है। उनके फैंस दुनिया के हर कोने में है। शाहरुख हर दिल के चहेते हैं।

बॉलीवुड के बादशाह या फिर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान को कई नामों से जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से गहरी छाप छोड़ी है। एक्शन फिल्मों के दौर में रोमांस को फिल्मी पर्दे पर एक बार फिर से जिंदा करने का श्रेय शाहरुख को ही जाता है। आज वो 54 वर्ष के हो गए हैं। उनके फिल्मी करियर के बारे में तो किसी से छिपा नहीं है। वो देश ही नहीं दुनिया के सबसे महंगे एक्टर्स में शुमार हैं। अरबों रुपयों की संपत्ति के मालिक हैं। अब सवाल ये है कि क्या उन्होंने सिर्फ फिल्मों में काम करके ही इतनी दौलत जमा की है। या फिर वो कुछ और भी करते हैं। वास्तव में शाहरुख जितने अच्छे कलाकार हैं उतने ही अच्छे बिजनेसमैन भी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।