दो दिन पहले हॉलीवुड स्टार और सिंगर केटी पेरी भारत दर्शन के लिए मुंबई आईं। यहां आने का इनका एक और मकसद था वह ये कि केटी, मुंबई में अपनी लाइव परफॉर्मेंस देने वाली हैं। इसी सिलसिले में केटी पेरी के लिए करण जौहर ने एक पार्टी ऑर्गेनाइज की। जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार्स ने शिरकत की।
इसी दौरान की ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शेयर की है जिसमें वे केटी पेरी संग नजर आ रही हैं। फोटो साझा करते हुए ऐश्वर्या लिखती हैं कि आपको दुनिया की हर वो ताकत मिले जिसकी आप हकदार हैं। प्यार और रौशनी की तरह आप ऐसे ही चमकती रहें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।