सलमान खान  की फिल्म 'दबंग 3'रिलीज होने से पहले ही तोड़ा आमिर खान की पिछली फिल्म "ठग्स ऑफ हिंदुस्तान" का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
(DELHI, DELHI) सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' अगले महीने रिलीज होने वाली है। 'दबंग 3' का इंतजार करना फैन्स के लिए बहुत मुश्किल हो रहा है क्योंकि मेकर्स रोजाना फिल्म से जुड़ा कुछ दिलचस्प शेयर कर रहे हैं। गाने, मोशन पोस्ट के बाद सलमान खान ने फैन्स को एक खास गिफ्ट दिया है। अब इस फिल्म से जुड़ीं एक और नई अपडेट सामने आई है। खबर है कि सलमान अपनी फिल्म रिलीज करने से पहले आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आमिर खान की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान लगभग 5000 स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली इकलौती फिल्म थी। लेकिन अब फिल्म दबंग इस ' ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 'के रिकार्ड को तोड़ते हुए लगभग 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दबंग 3 हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। इसलिए मेकर्स फिल्म को 5400 स्क्रीन पर शेयर करने का प्लान कर रहे हैं। इतना ही नहीं, फिल्म विदेशों में 1500 स्क्रीन पर रिलीज होगी। अब कुल मिलाकर फिल्म लगभग 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है। दबंग 5400 स्क्रीन्स पर रिलीज के साथ पहली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी, जिसे इतने बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इससे पहले बॉलीवुड की कोई भी फिल्म इतने ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज नहीं हुई है
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।