टीवी शो की एक्टर नमिश तनेजा को लगा बिजली का झटका, हुए अस्पताल में भर्ती
(Mumbai, Mumbai) टीवी शो 'विद्या' और 'स्वरागिनी' में लक्ष्य माहेश्वरी का किरदार निभा चुके एक्टर नमिश तनेजा को शूटिंग के दौरान बिजली का झटका लग गया। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल नमिश की तरफ से इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है। इस खबर को पढ़ने के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनकी अच्छे सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं।

टेलीचक्कर के मुताबिक, टीवी एक्टर को करंट तब लगा जब वह शो 'विद्या' के लिए शूट कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, शो का एक सीन था जिसमें नमिश को कई बार करंट लगाना था। ऐसे में सीन फिल्माते समय उन्हें वाकई में करंट लग गया। इसके बाद सेट पर मौजूद कास्ट और क्रू मेंबर्स की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।