बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट का बर्थडे 28 नवंबर को, आलिया ने शाहीन के साथ शेयर की बचपन की फोटो ओर जन्मदिन दी बधाई
(DELHI, DELHI) बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिग में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में आलिया के अपोजिट पहली बार एक्टर रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र की शूटिग इन दिनों हिमाचल के मनाली में चल रही हैं। इसी बीच घर से इनती दूर होते हुए आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट को जन्मदिन की बधाई दी है।

आपकी जानकारी के लिए आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट 28 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर आलिया ने इंस्टाग्राम पर शाहीन के साथ बचपन की फोटो शेयर की जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया ने शाहीन के साथ अपनी बचपन की दो फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों बहने बड़ी ही प्यारी लग रही हैं। एक फोटो में आलिया-शाहिन समुद्र में तैरती हुई दिख रही हैं और दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रही हैं। फोटो में आलिया अपनी बहन को बड़े ही प्यार से निहारती हुई दिख ही हैं। दोनों की प्यारी और क्यूट स्माइल देखकर आपको भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद आएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।