टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने जया बच्‍चन के बयान का किया सपोर्ट, बोलीं- 'भीड़ को सौंप देना चाहिए रेपिस्ट'
(MAHARASHTRA, India) हैदराबाद में वेटरनिटी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर उसे जलाने की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक सभी ने इस घटना पर दुख और रोष व्यक्त किया है। अब इस मामले पर बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद जया बच्‍चन के बयान पर सहमति जताई है।

जया बच्चन के बयान के बाद मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि रेपिस्टों को भीड़ के हवाले कर देने से वाली बात से मैं सहमत हूं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि रेपिस्टों को संरक्षण के साथ कोर्ट ले जाकर जस्टिस का इंतजार करने की आवश्यकता है। तुरंत सजा दिए जाने की जरूरत है।
टीएमसी सांसद और ऐक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने हैदराबाद की घटना को लेकर कहा, ' मैं सभी संबंधित मंत्रियों से अनुरोध करती हूं कि कृपया कड़ा कानून बनाएं ताकि कोई भी व्यक्ति रेप करने से पहले 100 बार सोचे। यहां तक कि किसी महिला को गलत इरादे से देखने से पहले भी सोचे।'
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को यह मुद्दा संसद के दोनों सदनों में उठा। राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बयान दिया है की रेपिस्टों को भीड़ के हवाले कर देना चाहिए जिससे उनको सबक मिल सके। जिन पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती है, उनका नाम सार्वजनिक किया जाना चाहिए और उनको शर्मिंदा करना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।