बॉलीवुड सिंगर रिचा शर्मा कपिल शर्मा की बेटी से मिली,फोटो शेयर कर जताई खुशी
(India) द कपिल शर्मा शो' के होस्ट और कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा हाल ही में पिता बने हैं। 10 दिसंबर को कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ ने एक बेटी का जन्म दिया है, जिसका नाम अनायरा शर्मा रखा गया है। हाल ही में कपिल शर्मा ने अपनी क्यूट बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जो खूब वायरल हुआ। इन्हीं सब के बीच अब कपिल शर्मा की बेटी से मिलने के लिए बॉलीवुड सिंगर रिचा शर्मा पहुंचीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड सिंगर रिचा शर्मा कपिल शर्मा की मुंहबोली बहन लगती हैं। इस तरह वह गिन्नी की ननद और अनायरा की बुआ हुईं। कपिल के घर पर सिंगर रिचा का एक सरप्राइज विजिट था। रिचा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी भतीजी अनायरा के साथ पहली मुलाकात की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिचा शर्मा, अनायरा शर्मा को गोद में लिए नजर आ रही हैं। एक दूसरी फोटो में कपिल और गिन्नी भी मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।