पॉप्युलर चाइनीज ऐप TikTok समेत 59 ऐप हुए बैन
(India) (India)
भारत सरकार ने सोमवार को 59 चाइनीज ऐप पर बैन लगा दिया। इनमें टिकटॉक और शेयर इट जैसे कई पॉप्युलर ऐप शामिल हैं। ये ऐप भारत की सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरा साबित हो सकते थे। इसीलिए मिनिस्ट्री ऑफ इन्फर्मेशन ऐंड टेक्नॉलजी ने इन ऐप्स पर बैन लगाया है।
टिकटॉक (Tik Tok), Likee और वीमेट भारतीय यूजर्स के बीच काफी पॉप्युलर शॉर्ट विडियो मेकिंग प्लैटफॉर्म था। हालांकि, इस पर बैन लगने के बाद अब आप मित्रों और Roposo ऐप को ट्राई कर सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।