रूपा गांगुली ने सुशांत केस में पूछे वो सारे सवाल जिसने उड़ा रखी है उनकी नींद, कहा- हमने बेटा खोया है
(India) सुशांत के साथ हुई इस घटना से वह बुरी तरह परेशान हैं और लगातार सुशांत को लेकर वह सोशल मीडिया पर आवाज उठा रही हैं। रूपा गांगुली ने एक बार फिर ट्विटर पर सुशांत को लेकर ढेर सारे पोस्ट कर डाले हैं। उन्होंने इन ट्वीट में कई अनसुलझे सवाल लिखे हैं और कहा है कि ये वो सवाल हैं जिन्होंने उनकी नींद उड़ा रखी है। इसी के साथ खुद को सुशांत का फैन भी बताया है। 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभा चुकीं रूपा गांगुली इस वक्त सुशांत को लेकर काफी सदमे में जी रही हैं। वह बार-बार वीडियो पोस्ट कर इस मामले में सीबीआई जांच की मांग रख रही हैं। अब जो उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट किया है उनमें सुशांत की मौत से जुड़े कुछ सवाल उठाए हैं।
Tweet में उन्होंने कहा, 'उनका सपना और उनकी महत्वाकांक्षाएं भी वही थीं जैसा कि बेहतर बनने के लिए हर इंडियन मेहनत करता है । क्या हमें ऐसे सपने देखने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए या अपने बच्चों को नहीं देखने देना चाहिए इस डर से कि किसी अनजान ताकतों के बीच फंस न जाए? इस सच को बाहर लाना जरूरी है। '
अपने अगले Tweet में लिखा है, 'नेपोटिज्म अलग-अलग क्षेत्रों में रिश्तेदारों के साथ पक्षपात पर आधारित है। क्या यह सच में इतनी अच्छी बात है कि किसी का भविष्य खराब कर दे? '

रूपा ने लिखा है, 'लोग और पीआर फेक न्यूज़ और पेड न्यूज़ चला रहे। प्लीज, ऐसा मत सोचिए कि हम आम लोग बेवकूफ हैं और आपकी काल्पनिक बातों में पड़ जाएंगे। सच सामने आएगा। हमने एक बेटा खोया है।'

रूपा गांगुली ने लिखा है, 'बॉलिवुड का मतलब केवल मुंबई नहीं है। यह हमारे देश का गर्व है। यदि इंडस्ट्री के हम साथी प्रफेशनल्स सीबीआई जांच के लिए साथ आगे आएंगे तो हमें इस बारे में जल्द पता लगेगा जो हम सबके लिए जरूरी है।'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।