(India)
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, वो सीएम दफ्तर के दखल के बाद दर्ज हुई है. एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार केके सिंह और परिवार द्वारा सीएम नीतीश कुमार से संपर्क साधा गया था जिसके बाद इस मामले को हरी झंडी दी. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार इस मामले की सीबीआई जांच की मांग उठ रही थी. केके सिंह ने 25 जुलाई को बिहार के राजीवनगर थाना में जो एफआईआर दर्ज करवाई है उसमें उन्होंने रिया सहित उनके पूरे परिवार पर आरोप लगाया है. इसे लेकर कई राजनेता भी आगे आए. इसमें चिराग पासवान, पप्पू यादव, पार्थ पवार, निशिकांत दुबे, तेजस्वी यादव और सुब्रमण्यम स्वामी शामिल हैं. स्वामी ने इस मामले को लेकर पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।