विराट और अनुष्का के घर आने वाला है नया मेहमान
(India) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के ट्वीट ने उनके फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में।'विराट अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए यूएई में हैं। विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं और 19 सितंबर से शुरू हो रहे 13वें सीजन के लिए टीम के साथ यूएई में हैं। अनुष्का और विराट की शादी 11 नवंबर 2017 में हुई थी। टि्वटर पर दोनों को ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।