रकुल प्रीत सिंह को मिला NCB का समन, आज दफ्तर में पूछताछ के लिए होंगी पेश
(India) रकुल को 24 सितंबर को ही पूछताछ के लिए बुलाया गया था हालांकि रकुल की ओर से कहा गया कि उन्हें समन नहीं मिला है. जिसके बाद एनसीबी ने कहा कि रकुल बहानेबाजी कर रही हैं और इसके बाद उन्हें अब समन भेजा गया है. ड्रग्स केस में एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने कहा कि रकुलप्रीत सिंह रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में खड़ी हैं और रकुलप्रीत ने सुशांत सिंह राजपूत की डेथ को डिसमिस करने की कोशिश की. उन्होंने रकुलप्रीत सिंह से सवाल करते हुए कहा कि आप डर क्यों रही हैं अगर आप निर्दोष हैं तो एनसीबी के सामने पेश होकर कीजिए. ड्रग्स केस में NCB डिजाइनर सिमोन खंबाटा से पूछताछ कर चुकी है. वहीं आज रकुलप्रीत सिंह से पूछताछ होगी. दीपिका पादुकोण को भी आज पेश होना था पर अब वो 26 सितंबर को पेश होंगी. एनसीबी 26 सितंबर को ही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से पूछताछ करेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।