एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर से एक हजार से कम वोटों के अंतर विजेता का फैसला
(India) बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया. हालांकि भले ही एनडीए ने बहुमत हासिल किया हो, लेकिन इस चुनाव में विपक्षी ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व कर रही लालू यादव की पार्टी आरजेडी 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़ी पार्टी बनी है. वोट शेयर के मामले में भी आरजेडी नंबर वन रही.

बिहार चुनाव के नतीजों में एनडीए को 125 सीटों के साथ बहुमत मिला है. आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन ने भी हालांकि 110 सीटों पर जीत दर्ज कर एनडीए को कड़ी चुनौती दी. देर रात तक सामने आए नतीजों में 8 सीटें ऐसी रही जहां जीत का अंतर 1 हजार वोट से भी कम रहा.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।