दीपिका पादुकोण कई दिनों बाद दिखीं पब्लिक में, सफेद कपड़ों में स्टाइल लुक
(India) कैजुअल लुक में हों, होम पार्टी या फिर रेड कार्पेट, इस अदाकारा का लुक हमेशा इम्प्रेस करता है। इसकी एक वजह फिटनेस लवर दीपिका की फिट बॉडी भी है, जिस वजह से वेस्टर्न से लेकर ट्रडिशनल वेअर उन पर काफी फबते हैं। कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण को अपने को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी के घर रखी गई स्मॉल पार्टी में शरीक होते देखा गया था। इस दौरान अदाकारा ने फेस्टिव मूड के मुताबिक कपड़े चुने थे। उन्होंने वाइट कलर का शरारा पहना था, जिसे फैशन डिजाइनर रितिका मीरचंदानी के कलेक्शन से लिया गया था। इस आउटफिट की खास बात ये थी कि इसके डिजाइन में ट्रडिशनल के साथ ही मॉर्डन ट्विस्ट भी था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।