नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि उनके खिलाफ दवाओं के सेवन के आरोप लगाए गए हैं। आपको बता दें कि आज दोपहर भारती और उसके पति को एनसीबी में कोर्ट में पेश कर सकती है जहां दोनों की रिमांड की मांग की जाएगी।
आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशाल के कहने पर एनसीबी ने बॉलीवुड में ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए जांच शुरू की। इस मामले में यह नई गिरफ्तारी है। आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत केस में ड्रग्स का एंगल भी सामने आया था। इसके लेकर कई चैट भी सामने आए थे।
इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। बाद में जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया था। रिया ने लगभग एक महीने जेल में बिताए थे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।