किसान आंदोलन का 18वां दिन, किसान आज कर सकते है दिल्ली-जयपुर हाईवे बंद
(India) केंद्र सरकार के नए किसान कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का आज यानि रविवार को 18वां दिन है। किसान कानून वापसी के अलावा किसी भी तरह के संशोधन के लिए तैयार है। इसी को लेकर किसान आज दिल्ली-जयपुर हाईवे बंद कर सकते हैं। वही किसानों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो वे सोमवार को भूख हड़ताल करेंगे।
दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन पहले की तरह जारी है। किसान यूनियन की पंजाब इकाई ने एक बार फिर दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे को बंद करने की चेतावनी दी है। वहीं केंद्र सरकार के लिए राहत वाली बात ये है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बातचीत के बाद दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है। किसानों के इस रुख से केंद्र को बड़ी राहत मिली है।
दूसरी तरफ हरियाणा में किसानों के एक गुट ने कृषि कानूनों में संशोधन वाला केंद्र सरकार का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। अपने 6 सूत्रीय स्वीकृति पत्र में किसानों ने कहा है कि हम सरकार की ओर से प्रस्तावित संशोधनों के साथ तीन कृषि कानूनों को जारी रखने के लिए तैयार हैं।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।