(India)
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर है। ये जानकारी खुद उनके बेटे तेजस्वी यादव ने पिता से मुलाकात करने के बाद दी है। लालू की तबीयत खराब होने की खबर सुनकर शुक्रवार को उनका पूरा परिवार उनसे मिलने रांची रिम्स में पहुंचा। राबड़ी देवी अपने दोनों बेटों और बेटी मीसा के साथ लालू से मुलाकात करने के बाद देर रात बाहर निकलीं। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके पिता की हालत गंभीर है। उनके लंग्स में पानी आ गया है। मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट और डॉक्टरों की सलाह पर आगे कदम उठाया जाएगा।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।