रिहाना को किसान आंदोलन पर जवाब दे कंगना ने रिहाना को 'मूर्ख' तक कह डाला, सोशल मीडिया पर हो रही खूब ट्रोल किरकिरी
(India) इस वक्त ट्विटर पर हॉलिवुड सिंगर रिहाना ट्रेंड हो रही हैं। दरअसल रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट कर दिया, जिसका जवाब देने के लिए फौरन कंगना भी उतर आईं। जवाब देते हुए कंगना ने रिहाना को मूर्ख तक कह डाला और अब इसे लेकर उनकी सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है।
ट्वीट के 12 घंटे के अंदर यह मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाइमलाइट में आ गया और ट्रेंड में है। रिहाना के बाद इन्वाइरनमेंटल ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी प्रोटेस्ट के सपोर्ट में ट्वीट किया और अब पूरे विश्व के कई ऐक्टिविस्ट इस पर ट्वीट कर रहे हैं। वहीं भारत में रिहाना के ट्वीट पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है।
रिहाना के ट्वीट ने किसान प्रोटेस्ट को बनाया ग्लोबल
भारत में चल रहे किसान प्रोटेस्ट के बारे में रिहाना का ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। उन्होंने ट्वीट किया था, हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? साथ ही #FarmerProtest का हैशटैग दिया है। ट्विटर पर रिहाना के 101 मिलियन फॉलोअर्स हैं और पॉप्युलैरिटी के मामले में उनका अकाउंट विश्व में चौथे नंबर पर है। रिहाना के ट्वीट के बाद भारत में किसानों का प्रोटेस्ट पूरी दुनिया की नजर में आ गया है। उनके इस ट्वीट को 192.6k से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।