सुनील शेट्टी के बेटे Ahan की डेब्यू फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया
(India) बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar ने आज सुनील शेट्टी के साथ अपनी दोस्ती निभाई है. अक्षय ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की डेब्यू फिल्म तड़प (Tadap) का पोस्टर लॉन्च किया है. इस फिल्म में अहान के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया नज़र आएंगी.

फिल्म के बारे में बता दें कि यह साल 2018 की हिट तेलुगू फिल्म 'आरएक्स 100' की हिंदी रीमेक है. 'आरएक्स 100' के तेलुगू संस्करण में कार्तिकेय गुम्माकोंडा और पायल राजपूत ने काम किया था.

फिल्म की शूटिंग 2019 में हुई थी. उस दौरान मिलन लुथारिया ने तारा और अहान की जोड़ी के बारे में कहा था, ''तारा बहुत क्षमतावान ऐक्ट्रेस हैं. मुझे लगता है कि तारा और अहान की जोड़ी काफी रोमांटिक और दिलचस्प रहेगी.''अक्षय कुमार ने ये पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ''अहान ये तुम्हारे लिए बड़ा दिन है. मुझे याद है कि मैंने तुम्हारे पापा सुनील शेट्टी की पहली फिल्म बलवान का पोस्टर देखा था और आज मैं तुम्हारा पोस्टर शेयर कर रहा हूं. मुझे ये पोस्टर शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है.''

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।