Uttarakhand New CM: तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, आज ही लेंगे सीएम पद की शपथ
(India) उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया है. सारे कयासों को खारिज करते हुए पौड़ी गढ़वाल सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत को विधायक दल की बैठक में अगला मुख्यमंत्री चुना गया है. देहरादून स्थित बीजेपी दफ्तर में हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी. निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बैठक खत्म होने के बाद सीएम के लिए तीरथ सिंह रावत के नाम का ऐलान किया.
हालांकि, इससे पहले सीएम पद की रेस में रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, धन सिंह रावत का नाम आगे बताया जा रहा था. सीएम पद के लिए तीरथ सिंह के नाम के ऐलान ने सभी को चौंका दिया है. बता दें कि सोमवार को ही त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।