होली जैसे त्‍योहार पाबंदियों के बीच मनाना पड़ सकता है, कुछ राज्‍यों के जिलों में लॉकडाउन लगा
(India) रंगों के त्‍योहार में अब दो हफ्ते से कम का वक्‍त रह गया है और कोरोना है कि बढ़ता ही जा रहा है। यही हाल रहा तो प्रशासन को रंग खेलने को लेकर अलग से गाइडलाइंस जारी करनी पड़ सकती है। महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, गुजरात, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, पंजाब, तमिलनाडु, हरियाणा जैसे राज्‍यों में केसेज बढ़ते चले जा रहे हैं। कुछ हिस्‍सों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है, कहीं सख्‍ती बढ़ाई गई है। स्थिति नहीं सुधरी तो पाबंदियां और जगह भी लगाई जा सकती हैं। पिछले साल होली के वक्‍त कोविड का प्रकोप इतना नहीं था, फिर भी एहतियात बरतते हुए होली-मिलन समारोह रद्द कर दिए गए थे। इस वक्‍त तो कोरोना की सेकेंड वेव चल रही है, ऐसे में होली मिलन समारोहों पर रोक लगभग तय समझ‍िए। बिहार सरकार ने तो इसका ऐलान भी कर दिया है। महाराष्‍ट्र के कई जिलों में पहले से लॉकडाउन है। मध्‍य प्रदेश और कर्नाटक की सरकारें लॉकडाउन का इशारा कर रही हैं।

Digital Desk: Firoz Khan