रामायण सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल बीजेपी में शामिल हुए
(India) लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने अब राजनीतिक पारी की शुरुआत की है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है. अरुण गोविल बंगाल चुनाव में बीजेपी के पक्ष में धुआंधार प्रचार करेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि गोविल बंगाल में करीब 100 सभाएं करेंगे. अरुण गोविल ऐसे अभिनेता हैं जो 90 के दशक में टेलीविजन सीरियल रामायण से फेमस हुए थे. रामानंद सागर की 90 के दशक में दिखाई जाने वाली 'रामायण' की यादें आज भी लोगों के जहन में ताजा है. इस धार्मिक सीरीयल में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने ही निभाया था और यहीं से अरुण ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी.

Digital Desk: Firoz Khan