जस्टिस एनवी रमना होंगे देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश, CJI बोबडे ने की सरकार से सिफारिश
(India) चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस एनवी रमना की सिफारिश सरकार को भेजी है. जस्टिस बोबडे का कार्यकाल 23 अप्रैल तक है. अगर सरकार बोबडे की सिफारिश मान लेती है तो 24 अप्रैल को जस्टिस रमना शपथ लेंगे. रमना 17 फरवरी 2014 को सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे.

बड़ी बात यह है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने हाई कोर्ट में जस्टिस रमना के दखल की शिकायत की थी. उनके नाम की सिफारिश से साफ है कि चीफ जस्टिस बोबडे ने शिकायत खारिज कर दी है.

जस्टिस एनवी रमना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश में कृष्ण जिले के पोन्नवरम गांव में हुआ था. वह पहली बार 10 फरवरी 1983 को वकील बने थे. रमना को 27 जून 2000 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के स्थायी जज के रूप में नियुक्त किया गया था. इसके बाद उन्होंने 10 मार्च 2013 से 20 मई 2013 तक आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था.

Digital Desk: Firoz Khan