बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना खुद पीएम मोदी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंची हैं. शेख हसीना ने फूलों का गुलदस्ता देकर पीएम मोदी का स्वागत किया. बांग्लादेश की जमीन पर भारत का राष्ट्रगान बजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया है. पीएम मोदी कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से अपनी पहली विदेश यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने अपने लेख में बांग्लादेश के साथ मिलकर दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम करने की जरूरत पर जोर दिया है. साथ ही अलग-अलग विषयों पर उनके व्यावहारिक विचारों और बांग्लादेश के प्रति उनके संघर्ष को याद किया है
Digital Desk: Firoz Khan