(India)
भारत में कोरोना के रोजाना आने वाले मामलों में बुधवार को थोड़ी राहत मिली है। बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के 53 हजार 480 नए मामले दर्ज किए गए हैं तो वहीं इस दौरान 41 हजार 280 मरीज ठीक हो गए हैं। हालांकि, चिंता की बात यह है कि इस बीच मौत का आंकड़ा साढ़े तीन सौ पार कर गया है। नीति आयोग के सदस्य (हेल्थ) वीके पॉल ने कहा कि हम काफी गंभीर और खतरनाक हालात से गुजर रहे हैं, खासकर कुछ जिलों में। लेकिन पूरा देश जोखिम में है, इसलिए वायरस की चेन को तोड़ने के लिए और जिंदगियां बचाने के लिए हमें सारी कोशिशें करनी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अस्पताल और ICU संबंधी तैयारियां रखनी होगी। अगर मामले इसी तेजी से बढ़े, तो स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा जाएगी। देश में बीते 24 घंटे में 53,125 नए केस आए, 41,217 मरीज ठीक हुए और 355 की मौत हो गई। देश में अब तक करीब 1.21 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.14 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.62 लाख ने जान गंवाई है, 5.49 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।