कोरोना की रफ़्तार पहले से भी तेज, बीते 24 घंटों में करीब 89,000 हजार केस, एक दिन में 713 संक्रमितों की मौत
(India) भारत में कोरोना वायरस के रोज आने वाले मामलों में शनिवार को एक बार फिर रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी हुई है। देश में एक दिन के अंदर कोरोना के 89 हजार 129 नए मामले आए हैं। हालांकि, इससे भी ज्यादा चिंताजनक कोरोना वायरस से हो रही मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में बीते 24 घंटे में कोविड-19 की वजह से 713 लोगों की जान गई है। देश में अब तक करीब 1.24 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.64 लाख ने जान गंवाई है। 6.55 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

Digital Desk: Firoz Khan