राजस्थान  में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा अटैक, 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.31 लाख से ज्यादा मरीज मिले, रोकथाम के लिए CM Gehlot ने बुलाई बैठक
(India) सीएम गहलोत ने गुरूवार रात को मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक की. बैठक में प्रदेश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि के चलते निर्देश दिए हैं कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन के निर्धारण और एसओपी की कड़ाई से पालना की जाए. सीएम ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए जरूरी है कि सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने के नियम की पालना में कोई कोताही न हो. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक गुरुवार रात तक 24 घंटों में कोरोना के 1,31,787 नए मामले मिले, जो महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की यह सर्वाधिक संख्या है।

Digital Desk: Firoz Khan