कोरोना की मार, सुप्रीम कोर्ट के सभी जज आज करेंगे वर्क फ्रॉम होम, कई कर्मी हुए कोरोना संक्रमित
(India) देशभर में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है। रोजाना नए मामलों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्टमें भी कोरोना की मार देखने को मिल रही है।
जानकारी के मुताबिक, सिर्फ शनिवार को ही सुप्रीम कोर्ट के 44 स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में करीब 3400 स्टाफ मेंबर हैं। देश में कोरोना के मामले रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। पिछले 24 घंटे में एक लाख 69 हजार 914 मामले सामने आए। यह देश में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 10 अप्रैल को 1 लाख 52 हजार 565 केस सामने आए थे।

Digital Desk: Firoz Khan