देश कोरोना चरम पर एक दिन में 3.15 लाख केस , अमेरिका से भी ज्यादा खतरनाक है भारत की दूसरी लहर
(India) देश कोरोना चरम पर एक दिन में 3.15 लाख केस मिले है जो कि अमेरिका से भी ज्यादा खतरनाक है भारत की दूसरी लहर भारत में दूसरी लहर अमेरिका से ज्यादा खतरनाक और मारक साबित हो रही है। देश में बुधवार को चौबीस घंटे के भीतर करीब 3.15 लाख कोरोना के मरीज मिले। देश के हर राज्य मेकोरोना मरीज़ो की संख्या दिनबदिन बध रही है हर दिन देश में 25 से 30 हजार नए मरीज जुड़ रहे हैं, ऐसे में संभावना है कि अब भारत में हर दिन तीन-साढ़े तीन लाख से ज्यादा मरीज मिलने लगेंगे। दूसरी लहर के दौरान अमेरिका में ऐसी स्थिति सिर्फ एक बार आयी जब एक दिन के भीतर 3 लाख मरीज मिले। वर्डोमीटर्स के आंकड़ों के अनुसार, चौंकाने वाली बात ये है कि अमेरिका में प्रतिदिन 2 लाख नए केस से तीन लाख तक पहुंचने में जहां 38 दिन लगे थे वहीं भारत में प्रतिदिन नए मरीजों का आंकड़ा महज एक सप्ताह में दो लाख से बढ़कर तीन लाख के पार पहुंच गया।

Digital Desk: Firoz Khan