चक्रवात तूफान 'यास' से ओडिशा तट में लैंडफॉल शुरू हुआ, बंगाल-ओडिशा में भारी बारिश और तेज हवाए
(India) भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि यह यास गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। इसके आज दोपहर ओडिशा के बालासोर तट से टकराने की आशंका है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में यास तूफान की वजह से कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी तटीय राज्‍यों पर यास तूफान का खतरा मंडरा रहा है। चक्रवात तूफान ‘यास’ सुबह नौ बजे ओडिशा के भद्रक जिले में धामरा बंदरगाह के निकट पहुंच गया है। ये जानकारी एक अधिकारी ने दी है. वहीं लैंडफॉल भी शुरू हो गया है।

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि यह यास गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। इसके आज दोपहर ओडिशा के बालासोर तट से टकराने की आशंका है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में यास तूफान की वजह से कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी तटीय राज्‍यों पर यास तूफान का खतरा मंडरा रहा है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जोखिम वाले क्षेत्रों से 12 लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में तूफान यास के तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।