सिंगर श्रेया घोषाल ने दिखाई अपने बेटे Devyaan Mukhopadhyay की पहली झलक
(India) बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया. उनके फैंस को बड़ी बेसब्री से पहली झलक का इंतजार था. आज श्रेया ने सोशल मीडिया के जरिए बेटे की पहली झलक दिखा दी है.
श्रेया घोषाल ने बेटे के नाम की घोषणा भी कर दी है. श्रेया ने बेटे का नाम रखा है- देवयान मुखोपध्याय (Devyaan Mukhopadhyaya). श्रेया ने बताया है कि 22 मई को उनके बेटे ने जन्म लिया और उनकी लाइफ उसने पूरी तरह बदल दी है. सिंगर ने लिखा है कि बेटे की पहली झलक देखने के बाद उन्हें जो फील हुआ वो सिर्फ पैरेंट्स ही समझ सकते हैं. श्रेया का कहना है कि ये सब उन्हें अब भी सपने जैसा लग रहा है.

22 मई को सोशल मीडिया के जरिए ही श्रेया ने बताया था कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।