इससे पहले संगठन और सरकार में बदलाव को लेकर लग रहे कयासों को विराम देते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी के साथ लंबी बैठक की। यूपी में करीब एक महीने से योगी सरकार के खिलाफ पार्टी के भीतर से ही विरोध के सुर उभर रहे हैं। ऐसे में योगी का दिल्ली आना और शाह और पीएम से मुलाकात काफी अहम है। योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी के साथ बैठक खत्म हो गई है। दोनों के बीच करीब 80 मिनट तक बातचीत हुई। अब योगी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। चर्चा है कि इसके बाद वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिल सकते हैं।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।