बिहार में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ी बगावत हो गई है. एलजेपी के पांच सांसदों ने पार्टी से अलग होने का फैसला कर लिया है. सूत्रों से खबर मिली है कि एलजेपी के छह में से पांच लोकसभा सांसदों ने हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद पशुपति नाथ को संसदीय दल का नेता चुना है. पशुपति नाथ चिराग पासवान के चाचा हैं. चिराग पासवान को हटाकर नेता चुना जाना बिहार की राजनीति के लिहाज से बड़ी घटना है.
संसदीय दल का नया नेता चुने जाने के संबंध में पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप भी दिया गया है. अब लोकसभा अध्यक्ष अगर इस पत्र के आधार पर संसदीय दल के नेता के तौर पर पशुपति नाथ को मान्यता दे देते है तो चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल के नेता की मान्यता खत्म हो जाएगी.
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।