इस मामले में एनआईए के पास प्रदीप शर्मा के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं थे. प्रदीप शर्मा का घर मुंबई के अंधेरी में जेपी नगर इलाके की भगवान भवन बिल्डिंग में है. वह इस बिल्डिंग की छठवीं मंजिल पर रहते हैं. प्रदीप शर्मा शिवसेना के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं.
एनआईए हाल ही में गिरफ्तार हुए दो आरोपी संतोष आत्माराम शेलार और आनंद पांडुरंग जाधव की निशानदेही पर प्रदीप शर्मा से पूछताछ कर रही है. दोनों आरोपियों को एनआईए ने 11 जून को गिरफ्तार किया था. कहा जा रहा है कि इन दोनों आरपोपियों की मनसुख हत्या मामले अहम भूमिका रही है. ये आरोपी मुम्बई के कुरार विलेज मालाड (ईस्ट) के रहने वाले हैं. एंटीलिया विस्फोटक मामले में अबतक सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
गिरफ्तार आरोपियों में से संतोष शेलार पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का करीबी है. एनआईए अब इस दिशा में भी जांच कर रही है कि क्या शर्मा को इस हत्या के बारे में जानकारी थी. संतोष शेलार के कुछ फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं, जिसमे वो शर्मा के साथ दिखाई दे रहा है.
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।