भारत ने यूएन में उठाया ड्रोन अटैक का मुद्दा, शाम 4 बजे पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग
(India) जम्मू के एयरफोर्स बेस पर ड्रोन हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गयीं हैं. एयरफोर्स बेस पर हमले की जांच एनआई को सौंप दी गयी हैं. वहीं जम्मू में एक बार एक लगातार ड्रोन का दिखना सामने आ रहा है. जानकारी के मुताबिक कल देर सात भी सुंजवान मिलिट्री ब्रिगेट के ऊपर एक ड्रोन नजर आया. इन ड्रोन पर भी लगातार नजर रखी जा रही। इंटरनल सिक्यॉरिटी के स्पेशल सेक्रेटरी ने UN में कहा- कम लागत वाला विकल्प और आसानी से उपलब्ध होने की वजह से आतंकी ड्रोन का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। ड्रोन के जरिए आतंकी हथियार या विस्फोटक एक जगह से दूसरे जगह तक आसानी से भेज रहे हैं, यह दुनिया भर में सुरक्षा एजेंसियों के लिए खतरा और चुनौती बन गया है।
मुताबिक इस बैठक में देश की सुरक्षा से जुड़े कई बड़े अधिकारी भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे. वहीं जम्मू कश्मीर में एयरफोर्स बेस पर हुए अटैक को लेकर भी इसमें चर्चा हो सकती है. एयरफोर्स बेस पर हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सभी सुरक्षा संस्थानों को अलर्ट पर रखा गया है.

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।