राज कौशल और मंदिरा बेदी के दो बच्चे हैं. राज कौशल पेशे से प्रोड्यूसर और स्टंट डायरेक्टर थे. राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है.
राज कौशल ने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'शादी का लड्डू' और 'एंथनी कौन है' का निर्देशन किया है. मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर पहली बार हुई थी. मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई. मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।